Haq Delhi Screening: जंगली पिक्चर्स ने दिल्ली में किया स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन, इमरान-यामी सहित पहुंचे कई नामी सितारे

Haq Special Screening In Delhi: दिल्ली में 4 नवंबर को 'हक' की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई थी, जिसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना सहित कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की थी। 'हक' की न केवल उन्होंने सराहना की, बल्कि लोगों को इसे देखने की भी सलाह दी।

Haq Special Screening In Delhi: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी और एक्ट्रेस यामी गौतम स्टारर 'हक' 7 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। द टाइम्स ग्रुप के जंगली पिक्चर्स के बैनर तले तैयार हुई 'हक' की बीते 5 नवंबर को दिल्ली के द चाणक्य मॉल में स्पेशल स्क्रीनिंग हुई थी। 'हक' की स्क्रीनिंग में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना, पूर्व चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन सहित कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की थी। स्क्रीनिंग के बाद 'हक' को लेकर केंद्रीय मंद्री हरदीप सिंह पुरी सहित कई हस्तियों ने अपने विचार साझा किये, साथ ही फिल्म की जमकर सराहना भी की।

junglee picture

फोटो क्रेडिट- टाइम्स नाउ नवभारत

भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने 'हक' को लेकर कहा कि हर किसी को इसे देखना चाहिए। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "हम सबने बहुत लंबी राह तय कर ली है। हम नारी शक्ति के बारे में बात करते हैं और ये बहुत शक्तिशाली मैसेज है। इस मूवी का मैसेज, स्टार कास्ट, ये एक खूबसूरत प्रोडक्शन है। ये सिनेमैटिक एक्सीलेंस है। सुधार समुदाय में से ही आना चाहिए। जो कुछ हम सेकंड हाफ में देखते हैं, मुझे लगता है कि वो न्याय मांगने और इंकार के बारे में है। ये एक पावरफुल मैसेज है, क्योंकि ये न्याय की खोज है। ये महिला सशक्तिकरण के बारे में नहीं बल्कि उस वक्त न्याय पाने के बारे में है जब निजी कानूनों की वजह से ही उसे ठुकरा दिया गया हो। हर किसी को इस फिल्म को देखना चाहिए।"

End of Feed