Hamare Baarah Release Date: विवादों से घिरी अन्नू कपूर (Annu Kapoor) की फिल्म हमारे बारह (Hamare Baarah) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाई कोर्ट ने अब फिल्म को रिलीज को हरी झंडी दे दी है। अब फिल्म को इसी शुक्रवार 21 जून 2024 को रिलीज किया जाना है। कोर्ट ने कुछ बदलावों के बाद अब फिल्म को रिलीज करने का फैसला दे दिया है। कोर्ट का मानना है कि मूवी में मुस्लिम धर्म के खिलाफ कोई भी प्रोपोडेंगा नहीं है। बल्कि फिल्म को 'नारी सशक्तिकरण' को बढावा देने के लिए बनाया गया है। हालांकि कोर्ट ने मेकर्स पर जुर्माना लगाया है, विवादों के चलते फ्री पब्लिसिटी के आरोप में मेकर्स के खिलाफ ये जुर्माना लगाया गया है।
Humare Baarah is Set to Release on 21 June 2024
यह भी पढ़ें- Chandu Champion box office collection Day 3: वीकेंड में फिसड्डी साबित हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म, कमाए केवल इतने करोड़
इस बीच अब फिल्म के रिलीज होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए यहां कोर्ट के फैसले और मूवी रिलीज को लेकर सामने आई जानकारी पर एक नजर डालते हैं।
हमारे बारह में बदले गए 3 डायलॉग
मंगलवार को, HC ने कहा कि उन्होंने फिल्म देखी है और इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया जो कुरान या मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हो। बल्कि फिल्म वास्तव में महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से बनाई गई है। इसमें यह भी कहा गया कि भारतीय जनता 'भोली-भाली या मूर्ख नहीं है'। हालांकि फिल्म में कुछ आपत्तिजनक हिस्सों और डायलॉग को हटाने के संबंध में आम सहमति हो गई है। निर्माताओं द्वारा आपत्तिजनक सीन हटाने पर सहमति जताने के बाद उच्च न्यायालय ने 'हमारे बारह' फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दे दी है।
