Haiwaan: अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर में हुई श्रिया पिलगांवकर की एंट्री, मेकर्स ने शुरू की शूटिंग

Shriya Pilgaonkar in Haiwaan: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने अपकमिंग फिल्म 'हैवान' की शूटिंग शुरू कर दी है। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही इस मूवी में अब श्रिया पिलगांवकर (Shriya Pilgaonkar) की धमाकेदार एंट्री होती नजर आ रही है।

Shriya Pilgaonkar in Haiwaan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने लगभग 18 साल के बाद फिल्म 'हैवान' के लिए हाथ मिलाया है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने इस मूवी की शूटिंग भी शुरू कर दी है। अब फिल्म 'हैवान' (Haiwaan) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मूवी में बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस श्रिया पिलगांवकर की एंट्री हो गई है। फैन्स अब श्रिया पिलगांवकर (Shriya Pilgaonkar) को अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ बड़े परदे देखने के लिए बेताब हैं।

Shriya Pilgaonkar

Image Source: Instagram/shriya.pilgaonkar/

'हैवान' की शूटिंग के सेट से अक्षय कुमार और सैफ अली खान के कई वीडियोज सामने हैं, जो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। 'हैवान' की घोषणा के बाद से ही यह प्रोजेक्ट सुर्खियों में बना हुआ है। फैन्स भी अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के बाद श्रेया पिलगांवकर अब अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ इस फिल्म में शामिल हो गई हैं।

End of Feed