Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: तय समय से पहले रिलीज होगी Varun Dhawan की फिल्म, इस दिन हिलेंगे सिनेमाघर

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Release Date Changed: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक के मुताबिक वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है'अब तय समय से पहले सिनेमाघरों में पहुंचेगी।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Release Date Changed: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस मूवी में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई भी की। 'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद अब वरुण धवन अपकमिंग रोमांटिक-ड्रामा 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) की रिलीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लेटेस्ट अपडेट यह है कि वरुण धवन को मेकर्स ने अब तय समय से पहले रिलीज करने का निर्णय लिया है। तो चलिए जानते हैं मेकर्स इस मूवी को कब रिलीज करने जा रहे हैं।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Release Date Changed

बदल गई 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज डेट (Pic Credit: Instagram)

'है जवानी तो इश्क होना है' को मिली नई रिलीज डेट

बॉलीवुड हंगामा को मिली जानकारी के मुताबिक निर्माताओं ने अब वरुण धवन के फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है। मेकर्स वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को अब जून नहीं बल्कि मई में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। पोर्टल के मुताबिक पहले यह मूवी 5 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन 'टॉक्सिक' को मेकर्स ने 4 जून के लिए शेड्यूल किया। इसके बाद मेकर्स ने वरुण धवन स्टारर को 12 जून को रिलीज करने का मन बनाया लेकिन अब इसे 22 मई को सिनेमाघरों में पेश किया जाएगा। (इसे भी पढ़ें: O’ Romeo OTT: जानिए कब और कहां देख पाएंगे Shahid Kapoor की फिल्म, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डेट हुई आउट)

End of Feed