Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: पूजा हेगड़े संग ऋषिकेश में इश्क लड़ाएंगे वरुण धवन, पापा डेविड धवन संभालेंगे डायरेक्टर की गद्दी

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai shooting details: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों बॉर्डर 2 (Border 2) की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो सनी देओल की मल्टीस्टारर मूवी है। इस फिल्म के बाद वरुण धवन अपने पापा डेविड धवन (David Dhawan) की रोमांटिक कॉमेडी मूवी है जवानी तो इश्क होना है शुरू करेंगे, जिसका सेट ऋषिकेश में लगेगा।

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) जल्द ही जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के साथ अपनी नई फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी लेकर आएंगे और दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके दूसरी तरफ अदाकारा पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) को दर्शकों ने हाल ही में शाहिद कपूर के साथ फिल्म देवा में देखा है। अब ये दोनों कलाकार साथ में एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं, जिसे डेविड धवन बनाएंगे। पिंकविला की ताजा खबर की मानें तो वरुण और पूजा 21 मार्च से ऋषिकेश में अपनी नई फिल्म है जवानी तो इश्क होना है की शूटिंग करेंगे।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

कुछ समय पहले ही ये खबर सामने आई थी कि वरुण धवन जल्द ही अपने पिता डेविड धवन के साथ एक रॉम-कॉम शुरू करने जा रहे हैं, जिसका नाम है जवानी तो इश्क होना है होगा। ताजा खबर के अनुसार, वरुण-पूजा 21 मार्च को देहरादून पहुंचेंगे और ऋषिकेश में इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने पिंकविला को जानकारी दी है, 'डेविड धवन 21 तारीख से 3 दिनों तक ऋषिकेश में शूटिंग करेंगे। मेकर्स एक रिवर राफ्टिंग का सीन शूट करेंगे, जिसके लिए वरुण धवन और पूजा हेगड़े उत्तराखंड पहुंचेंगे। इन दोनों कलाकारों के साथ-साथ फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में मृणाल ठाकुर और श्रीलीला भी अहम किरदार प्ले करती दिखेंगी।'

End of Feed