Gustaakh Ishq New Release Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'गुस्ताख इश्क' की रिलीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने फिल्म 'गुस्ताख इश्क' की नई रिलीज का खुलासा कर दिया है। इस मूवी की रिलीज डेट की घोषणा करने के साथ-साथ मनीष मल्होत्रा ने फिल्म से जुड़ा एक प्यारा सा पोस्टर भी जारी किया है। इस पोस्टर में विजय वर्मा, फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) और नसीरुद्दीन शाह नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि अब यह मूवी 'गुस्ताख इश्क' (Gustaakh Ishq) किस दिन रिलीज की जाएगी।
Pic Credit: Instagram/manishmalhotra05/
'गुस्ताख इश्क' इस दिन होगी रिलीज
मनीषा मल्होत्रा ने फिल्म 'गुस्ताख इश्क' (Gustaakh Ishq) का नया पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कुछ पहले जैसा इश्क, कुछ पहले जैसा एक्सपीरियंस होगा 21 नवम्बर के दिन। गुस्ताख इश्क दुनिया भर के सिनेमाघरों एम् अब 21 नवम्बर के दिन रिलीज होने जा रही है।' फैन्स भी फिल्म 'गुस्ताख इश्क' में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
विभु पुरी ने फिल्म फिल्म 'गुस्ताख इश्क' (Gustaakh Ishq) का निर्देशन किया है। इस मूवी को मनीष मल्होत्रा के भाई दिनेश मल्होत्रा के प्रोडक्शन हाउस 'स्टेज5 प्रोडक्शन्स' के तहत बनाई गई है। यह फिल्म मनीष मल्होत्रा के लिए भी एक नए चैप्टर की शुरुआत है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'Ul Jalool Ishq' रिलीज किया था।
