Ground Zero से सामने आया नया लुक इमरान हाशमी, धांसू अवतार में आए नजर

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 6, 2025, 10:55 AM IST

Ground Zero New Poster: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की अपकमिंग फिल्म 'ग्राउंड जीरो (Ground Zero)' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म 'ग्राउंड जीरो' का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में इमरान हाशमी का धांसू लुक देखने को मिल रहा है।

Ground Zero New Poster: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'ग्राउंड जीरो' का नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें वे एक जंग से तबाह हुई दीवार के सामने खड़े दिख रहे हैं। फिल्म में इमरान एक बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे की भूमिका में नजर आएंगे, और उनकी दमदार मौजूदगी इस पोस्टर में साफ झलक रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म के पोस्टर में और क्या-क्या खास है।

Ground Zero Poster

पोस्टर में दिखा इमरान का धांसू लुक

फिल्म 'ग्राउंड जीरो' से सामने आया इमरान हाशमी का लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। नननननपोस्टर में इमरान का इंटेंस लुक देखकर लग रहा है कि वे इस बार कुछ अलग और जोरदार लेकर आ रहे हैं। उनके फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म 'ग्राउंड जीरो' से सामने आए नए लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं। पोस्टर में दीवार पर लिखा एक संदेश "तुझे लाई यहां तेरी मौत है फौजी, कश्मीर का बदला लेगा गाजी" फिल्म की रोमांचक कहानी की ओर इशारा करता है। आपको बता दें कि फिल्म 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे लेकर काफी बज बना हुआ है।

End of Feed