बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ में भी अपना जलवा बिखेर चुकी तमन्ना भाटिया अक्सर चर्चा में बनी हुई रहती हैं। इन दिनों तमन्ना भाटिया अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस रिश्ते को लेकर बात की। साथ ही राशा थडानी और निर्माता प्रज्ञा कपूर के बीच अपनी दोस्ती को लेकर विस्तार से बताया। आइए जानते हैं कि तमन्ना भाटिया ने क्या कहा।
तमन्ना भाटिया और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी इन दिनों काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं। अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। रवीना टंडन की होली पार्टी में भी तमन्ना भाटिया और राशा थडानी की कई तस्वीरें साथ में वायरल हुई थी। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस ने कहा-"मैं राशा थडानी से मिली, जो अभी अपना करियर शुरू कर रही है। हम वास्तव में एक पार्टी में एक-दूसरे से टकराए और साथ में डांस करना शुरू कर दिए थे। उसके बाद से हम संपर्क में है। हम दोनों की उम्र में काफी अंतर है। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि यह लोगों के साथ उनके बॉन्डिंग के हिसाब से रिश्ते के बारे में है। वो किसी के साथ भी जोर जबरदस्ती का रिश्ता कायम करने में यकीन नहीं रखती हैं।"
क्यों करती हैं तमन्ना लोगों से दोस्ती
इस दौरान तमन्ना भाटिया ने प्रज्ञा कपूर के बारे में भी बात की। एक्ट्रेस ने उनके काम और उनके नेचर की तारीफ की। तमन्ना ने कहा-"प्रज्ञा कपूर एक बेहतरीन निर्माता हैं। मुझे उनकी बनाई फिल्में बहुत पसंद हैं। वह एक प्यारी इंसान भी हैं। मैं हाल ही में कुछ बहुत अच्छे लोगों से मिली हूं और मुझे यह बात पसंद है कि मैं किसी भी तरह के फायदे के लिए दोस्ती नहीं करती। मैं दोस्त सिर्फ इसलिए बनाती हूं क्योंकि मुझे उन लोगों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है, और उन्हें मेरे साथ समय बिताना अच्छा लगता है।" तमन्ना जल्द ही तेलुगू फिल्म 'ओडेला 2' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन अशोक तेजा कर रहे हैं। ये फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
