गोविंदा की हालत पर पत्नी सुनीता आहूजा ने दिया पहला बयान, बोलीं 'कुछ ही महीनों वो फिर डांस करने लगेंगे...'

Sunita Ahuja on Husband Govinda's Health: मंगलवार की सुबह गोविंदा के पैर में गलती से उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लग गई थी। कल ही डॉक्टर्स ने गोली निकाल दी थी। ऐसे में अब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अभिनेता के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया है कि वो जल्द ही 3 से 4 महीनों में फिर से डांस करने लगेंगे।

Sunita Ahuja on Husband Govinda's Health: 90 के दशक के मशहूर एक्टर गोविंदा को लेकर 1 अक्टूबर के दिन बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई थी। बताया गया था कि गोविंदा अपनी पिस्तौल साफ कर रहे थे और अचानक वो हाथ फिसल गई। पिस्तौल नीचे गिरने की वजह से अचानक उसमें से गोली चल गई। इस दौरान गोविंदा के पैर में गोली लग गई थी और तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स ने गोविंदा का इलाज कर गोली को उनके पैर से बाहर निकाल दिया है और अभिनेता खतरें से बाहर हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी मीडिया से बात करते हुए अभिनेता के हालात के बारे में पहला बयान दिया है।

Govinda’s wife Sunita Ahuja

सुनीता आहूजा ने बताया, 'सिर एकदम ठीक हैं। जल्द ही उन्हें नॉर्मल वॉर्ड में एडमिट कर दिया जाएगा। लोग मंदिरों में और दरगाह में गोविंदा के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। लोगों को पैनिक होने की जरुरत नहीं है। कल या उसके अगले दिन उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा।' सुनीता ने गोविंदा के फैन्स को यह भी विश्वास दिलाया कि आने वाले 3 से 4 महीनों में गोविंदा फिर से डांस करते हुए दिखाई देंगे।

End of Feed