बॉलीवुड

Aamir Khan के एक्स ससुर ने दुनिया को कहा अलविदा, पहली बीवी Reena Dutta के घर पहुंचे एक्टर

आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता के पिता का निधन हो गया है। बता दें आमिर खान रीना दत्ता के घर पहुंच गए हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान एक्टर की आंखें नम दिखाई दे रही है। हाल ही में आमिर खान की मां को भी रीना के घर आते देखा गया है।

Image

Aamir Khan

आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता के पिता का निधन हो गया है। बता दें रीना दत्ता के पिता ने बुधवार यानी 2 अक्टूबर को अंतिम सांसे ली। अभी तक मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। एक्टर आमिर खान रीना दत्ता के घर पहुंच गए हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान एक्टर की आंखें नम दिखाई दे रही है। वही आमिर खान की मां भी रीना दत्ता के घर उनके पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंची हैं।

बता दें आमिर खान ने 18 अप्रैल 1986 को रीना दत्ता के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर थी। रीना और आमिर खान अलग-अलग धर्मों का पालन करते थे- रीना हिंदू थीं। आमिर मुस्लिम थे। उनके पिता एक वायु सेना अधिकारी थे। उनके पिता को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। आमिर खान और रीना दत्ता की शादी ज्यादा चली नहीं और कपल का 2002 में तलाक हो गया।

आमिर खान ने की दूसरी शादी

बता दें आमिर खान और रीना के दो बच्चे हैं जिनका नाम जुनैद और इरा है। आमिर खान ने तलाक के तीन साल बाद किरण राव से शादी कर ली थी, लेकिन रीना दत्ता ने तलाक के बाद शादी नहीं की। हाल ही रीना दत्ता के बेटे जुनैद की फिल्म महाराज रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article