Govinda- Sunita Ahuja Video: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) इन दिनों काफी चर्चा में है। इसकी वजह उनके तलाक की अफवाह है। अभी कुछ दिनों पहले एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई थी कि गोविंदा की पत्नी सुनीता ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। लेकिन बाद में परिवार के लोगों ने इस खबर को फर्जी बताया। अब इन सब के बीच गोविंदा और सुनीता अहूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों साथ नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं गोविंदा और सुनीता अहूजा के इस वीडियो में क्या खास है।
Image Source: Zoom Instagram
गोविंदा ने सुनीता संग किया डांस
एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने गणपति विसर्जन के मौके पर साथ नाचकर तलाक की अफवाहों को जोरदार जवाब दिया है। पिछले कुछ महीनों से दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें उड़ रही थीं, लेकिन गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के जश्न में गोविंदा और सुनीता का एकसाथ मस्ती भरा अंदाज देखकर फैंस का दिल खुश हो गया। मुंबई के उनके घर पर गणपति बप्पा की विदाई का जश्न धूमधाम से मनाया गया जिसमें दोनों ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते नजर आए। इस वायरल हो रहे वीडियो में गोविंदा और सुनीता अहूजा के साथ उनके बेटे यशवर्धन (Yashvardhan Ahuja) भी नजर आए। कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस खूब शेयर कर रहे हैं।
सुनीता अहूजा ने तलाक की खबरों पर दिया था रिएक्शन
गणपति विसर्जन के सामने आए गोविंदा और सुनीता अहूजा के वीडियो ने ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी है। इस वीडियो से पहले सुनीता अहूजा भी तलाक की खबरों का खंडन कर चुकी हैं। गोविंदा और सुनीता अहूजा के वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
