Govinda vs Sunita Ahuja Net Worth: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। साल 1987 में गोविंदा ने सुनीता आहूजा संग सात फेरे लिए थे। सुनीता ने हाल ही में रियलिटी शो 'Lock Upp' में भी हिस्सा लिया था। शो में उनकी एंट्री ने खूब चर्चा बटोरी, लेकिन उनका सफर ज़्यादा लंबा नहीं चला और वह एलिमिनेट हो गईं। ऐसे में हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर दोनों में से कौन सबसे से ज्यादा अमीर है?आखिर किसके पास है ज़्यादा पैसा, करोड़ों का घर, लग्ज़री कारें और रॉयल लाइफस्टाइल? आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Govinda ने 7 साल बाद अनाउंस की कमबैक फिल्म 'Roopa', न्यूकमर संग लगाएंगे इश्क)
गोविंदा और सुनीता कौन सबसे ज्यादा अमीर?/ फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
गोविंदा और सुनीता की नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज गोविंदा की नेट वर्थ करीब 140 से 170 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार सुनीता आहूजा की नेट वर्थ करीब 25 से 30 करोड़ रुपये बताई जाती है। हालांकि, इसकी भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2 Double Eviction: डबल इविक्शन से शो में मचेगा हंगामा, Sunita Ahuja संग इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता)कमाई के जरिए
गोविंदा की कमाई सिर्फ फिल्मों से नहीं हुई। उन्होंने ब्रांड एंडोर्समेंट, टीवी शोज़, स्टेज परफॉर्मेंस और रियल एस्टेट में निवेश से भी अच्छी कमाई की। यही वजह है कि फिल्मों में कम नज़र आने के बावजूद उनकी लग्ज़री लाइफस्टाइल आज भी बरकरार है। वहीं सुनीता आहूजा भी ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया, इंटरव्यूज के साथ-साथ यूट्यूब चैनल पर वलॉग शेयर कर भी खूब पैसा छाप रही हैं।गोविंदा और सुनीता कौन सबसे ज्यादा अमीर?/ फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
