बॉलीवुड

Pahlaj Nihalani Funeral: अंतिम दर्शन करने पहुंचे Govinda के चेहरे पर दिखी मायूसी, इन स्टार्स ने भी दी श्रद्धांजलि

Pahlaj Nihalani Funeral: दिग्गज फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का आज निधन हो गया। बॉलीवुड के बड़े स्टार्स पहलाज निहलानी को अंतिम विदाई देने भी पहुंच रहे हैं।

Image

पहलाज निहलानी को अंतिम विदाई देने पहुंचे ये स्टार्स (pic credit-instagram)

Pahlaj Nihalani Funeral: दिग्गज फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani) को लेकर आज ऐसी खबर सामने आई है कि पूरे फिल्मी जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पहलाज निहलानी का आज निधन हो गया है। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया। सोशल मीडिया पर तमाम लोग पहलाज निहलानी की मौत पर दुख जता रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड के बड़े स्टार्स पहलाज निहलानी को अंतिम विदाई देने भी पहुंच रहे हैं। इस लिस्ट में गोविंदा (Govinda) का नाम भी शामिल है। इस दौरान की फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें-नहीं रहे जाने-माने निर्माता पहलाज निहलानी, 76 साल की उम्र में ली आखिरी सांस)

पहलाज निहलानी को इन स्टार्स ने दी अंतिम विदाई

मुंबई में आयोजित दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व सेंसर बोर्ड (CBFC) अध्यक्ष पहलाज निहलानी का आज निधन हो गया। वो काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके अंतिम संस्कार में गोविंदा, वरुण धवन, फरहान अख्तर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, अरहान खान और शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं। सभी ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। बहुत कम लोग जानते हैं कि गोविंदा को बॉलीवुड में पहला मौका देने वाले पहलाज निहलानी ही थे। उन्होंने साल 1986 में फिल्म 'इल्जाम' के जरिए गोविंदा को लॉन्च किया था। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया।

भावुक हुए गोविंदा

अंतिम संस्कार में पहुंचे गोविंदा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहलाज निहलानी कई कलाकारों के लिए एक मजबूत सहारा थे। उन्होंने कहा कि संघर्ष के दौर से निकलकर सफलता पाने वाले कई कलाकारों को पहलाज जी का सहयोग मिला था। गोविंदा ने बताया कि उनमें प्रतिभा पहचानने की अद्भुत क्षमता थी और उन्होंने कई लोगों को ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद की। उन्होंने दिवंगत निर्माता को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पहलाज निहलानी बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता थे। उन्होंने साल 'शोला और शबनम', 'आंखें', 'दिल तेरा आशिक', 'तलाश', 'जूली 2' और 'रंगीला राजा' जैसी कई फिल्मों का निर्माण किया। अब उनके चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article