Govinda-Sunita Ahuja Divorce: तलाक की खबरों से मुंह फेरते हुए गोविंदा ने दिया ऐसा जवाब, पत्नी को इग्नोर करके कर रहे हैं ये काम

Govinda-Sunita Ahuja Divorce: गोविंदा और सुनीता की तलाक की अफवाहों पर अब गोविंदा ने मीडिया से बात की है। उन्होंने बात करते हुए बताया कि ये सब बातें क्यों सामने आ रही हैं।

Govinda-Sunita Ahuja Divorce: आज सुबह से ही बॉलीवुड गलियारों में गोविंदा-सुनीता के तलाक की खबर आग की तरह फैल रही है। जब से यह बात सामने आई है हर जगह हल्ला हो गया है और लोग इस पर यकीन नहीं कर पा रहे। इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो खुद सुनीता और गोविंदा ही बता सकते हैं। लेकिन, हम आपको बता दें कि गोविंदा ने अब इन खबरों पर रिएक्ट किया है और जवाब देते हुए असली बात बताई है। आइए बताते हैं गोविंदा ने क्या कहा

Govinda React on Divorce rumours

ई टाइम्स से बात करते हुए गोविंदा ( Govinda) ने तलाक की खबरों को इग्नोर किया और बस इतना कहा कि वह फिलहाल काम पर ध्यान दे रहे हैं। अभी सिर्फ काम की बातें होंगी..... मैं अपनी फिल्म बना रहा हूं और उसी पर फोकस कर रहा हूं। गोविंदा ने तलाक की अफवाहों पर कोई जवाब नहीं दिया। इसके अलावा गोविंदा के मैनेजर ने बताया कि घर के किसी सदस्य के बयान की वजह से पति-पत्नी में झगड़ा हुआ है और कोई बात नहीं है।

End of Feed