Tina Ahuja on Govina-Sunita Divorce: बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के तलाक की अफवाहों ने सभी को हैरान कर दिया था। खबरें थीं कि सुनीता अहूजा ने दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने गोविंदा पर धोखा देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस खबर के सामने आने के बाद इसको लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा हो रही है। एक के बाद एक रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। गोविंदा के वकिल और मैनेजर ने इस खबर को फर्जी बताया है। इन सब के बाद अब गोविंदा की बेटी टीना आहूजा (Tina Ahuja) ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं टीना अहूजा ने क्या बयान दिया है।
Image Source: Tina Ahuja Instagram
तलाक की खबरों में टीना अहूजा ने कही ये बात
गोविंदा और सुनीता अहूजा की तलाक की खबर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह गोविंदा और सुनिता अहूजा की बेटी टीना का बयान है जो खूब वायरल हो रहा है। Hindustan Times को दिए इंटरव्यू में टीना आहूजा ने कहा कि 'ये सब अफवाहें हैं।' जब उनसे पूछा गया कि बार-बार ऐसी खबरें आने पर उन्हें कैसा लगता है, तो एक्ट्रेस ने कहा कि वो इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देतीं। गोविंदा तो देश में भी नहीं हैं। टीना अहूजा के बयान के बाद अब एकदम साफ हो गया है कि गोविंदा और सुनिता अहूजा के बीच सब सही चल रहा है। टीना अहूजा का ये बयान सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है।
गोविंदा की कब हुई थी शादी
गोविंदा और सुनिता अहूजा ने साल 1987 में लव मैरिज की थी। दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं हैं। इस शादी से गोविंदा और सुनिता अहूजा को दो बच्चें हैं। एक बेटी जिसका नाम टीना अहूजा और बेटा जिसका नाम यशवर्धन आहूजा (Yashvardhan Ahuja) है।
