'कोई उन्हें भड़का रहा है...' सुनीता आहूजा के आरोपों पर छलका Govinda का दर्द

Govinda on Sunita Ahuja:सुपरस्टार गोविंदा ने सुनीता आहूजा के बेवफाई के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। एक्टर का दावा है कि कोई उनकी पत्नी सुनीता को भड़का रहा है।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे हैं। बेवफाई के आरोपों के बीच अब गोविंदा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने दावा किया है कि कोई उनकी पत्नी को भड़का रहा है और उनके रिश्ते को लेकर एक खेल खेला जा रहा है। एक्टर ने यह भी कहा कि उन्हें सात-आठ साल पहले ही अंदाजा हो गया था कि उन्हें ऐसे दौर से गुजरना पड़ सकता है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-KWK 9 विवाद पर Rashmika Mandanna का करारा जवाब, विजय देवरकोंडा ने भी ट्रोल्स की लगाई क्लास)

govinda

गोविंदा ने किया बड़ा खुलासा (pic credit-instagram)

'हर घर में ऐसा समय आता है'

एबीपी लाइव को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा कि वह लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनके मुताबिक, इस समय देशभर में लोग इस मामले पर अपनी राय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी की प्रतिक्रिया पर आपत्ति नहीं जताते, लेकिन ऐसी बातें नहीं कहना चाहते जिनसे बाद में किसी को दुख पहुंचे। गोविंदा ने कहा, "हर घर में एक समय ऐसा आता है, जब आपके करीबी लोग आपके अलावा कुछ और देख नहीं पाते। वे दूसरों की बातों से प्रभावित हो जाते हैं।" हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके मुताबिक सुनीता को कौन प्रभावित कर रहा है। एक्टर ने यह भी कहा कि वह अपनी पत्नी को सबके सामने शर्मिंदा नहीं करना चाहते। उन्होंने सुनीता की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी मां के आशीर्वाद के साथ-साथ पत्नी की वजह से भी उन्हें जिंदगी में नाम और सम्मान मिला है।

End of Feed