Nuh Violence: हरियाणा हिंसा पर विवादिन ट्वीट पर दी गोविंदा ने सफाई, कहा- 'मेरा अकाउंट हैक हो गया है..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 3, 2023, 02:16 PM IST

Haryana Violence: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने हरियाणा में जारी हिंसा पर कमेंट किया था। गोविंदा के ट्वीट के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अब उन्होंने अपने इस विवादित ट्वीट पर कमेंट किया है, गोविंदा ने खुलासा किया है कि उनका सोशल मीडिया हैंडल हैक हो गया था।

Govinda on Haryana Violence: हिंसा के नूह में भड़की हिंसा से आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारे भी घबरा गए हैं। सोशल मीडिया पर इस हिंसा के कई भयावह फोटोज सामने आ रहे हैं। हिंसा में जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है, लोग अपनों को खो रहे हैं। अब कई बॉलीवुड सितारे भी इस हिंसा को लेकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने हरियाणा में जारी पर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद उन्हो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। नूह हिंसा पर कमेंट करने के बाद गोविंदा ने अपना ट्वीट भी डिलीट कर दिया था। जिसके बाद अब गोविंदा का एक और बयान सामने आ रहा है, जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि उनका अकाउंट हैक गो गया था।

End of Feed