Sania Mirza And Shoaib Malik Divorce: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर एक खबर फैल रही है। इसी के साथ दोनों की तलाक की खबरों को एक बार फिर हवा भी मिल गई है। इस बात का सबूत किसी और ने नहीं बल्कि खुद शोएब ने दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

Sania Mirza And Shoaib Malik Divorce:
दरअसल हाल ही में शोएब मलिक ( Shoaib Malik ) के इंस्टाग्राम अकाउंट की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें क्रिकेटर ने पहले अपने बायो में 'सुपरवुमेन सानिया मिर्जा का पति' लिखा हुआ था, लेकिन अब उसे हटा दिया है। जिसको लेकर दोनों की तलाक की खबरों को फिर एक बार हवा मिल गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स का मानना है की दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है, जिसके चलते दोनों ने डाइवोर्स ले लिया है। हालांकि अभी तक शोएब और सानिया (Sania Mirza) इस खबर की पुष्टि करते वक्त कोई बयान नहीं दिया है। इससे पहले भी दोनों की तलाक की खबरें उड़ चुकी हैं। खबरें थी की सानिया मिर्जा के साथ-साथ शोएब मलिक का पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा ओमार के साथ अफेयर चल रहा है। ऐसे में सानिया ने भी इंस्टाग्राम पर एक अलग तरह का पोस्ट शेयर किया था। जानकरी के लिए बता दें की साल 2010 में दोनों ने एक दूसरे से शादी की थी। ऐसे में दोनों को पाकिस्तानी और भारत के लोगों से काफी सुनना भी पड़ा था। 30 अक्टूबर 2018 में कपल ने बेटे इजहान का दुनिया में स्वागत किया था
