Govinda on Haryana Violence: हिंसा के नूह में भड़की हिंसा से आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारे भी घबरा गए हैं। सोशल मीडिया पर इस हिंसा के कई भयावह फोटोज सामने आ रहे हैं। हिंसा में जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है, लोग अपनों को खो रहे हैं। अब कई बॉलीवुड सितारे भी इस हिंसा को लेकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने हरियाणा में जारी पर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद उन्हो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। नूह हिंसा पर कमेंट करने के बाद गोविंदा ने अपना ट्वीट भी डिलीट कर दिया था। जिसके बाद अब गोविंदा का एक और बयान सामने आ रहा है, जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि उनका अकाउंट हैक गो गया था।
'मेरा अकाउंट हैक हो गया था'
सोशल मीडिया पर जारी ट्रोलिंग के बाद गोविंदा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि उनका अकाउंट हैक हो गया है। गोविंदा ने कहा, 'मेरा अकाउंट हैक हो गया है, इस वजह से उस ट्वीट को लेकर ऐसा न समझें की वो मैंने लिखा है।' बता दें कि गोविंदा के ट्वीट में लिखा था, 'हम क्या करने पर तुले हुए हैं। उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जो अपने आप को हिन्दू बुलाते हैं और फिर ऐसी हरकतें करते हो। अमन और शांति बनाएं, हम लोकतंत्र हैं.. तानाशाही नहीं।' गोविंदा का ये ट्वीट अब सोशल मीजिया पर तेजी से फैल रहा है
