बॉलीवुड

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा को लगी गोली, घटना के बाद तुरंत हुए अस्पताल में भर्ती

Govinda Get Shot by gun: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा के साथ आज एक बड़ा हादसा हो गया है। एक्टर के पैर पर गोली लग गई है। जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, डॉक्टर्स ने गोली भी निकाल दी है।

Image

Govinda Get shot by gun

Govinda Get Shot by gun: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) के पैर में गोली लग गई है। जिसके बाद बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया है। इसी के साथ ही पुलिस इस मामले में जुट गई है। हमारे करीबी सोर्स ने बताया कि गोविंदा के पैरो में चोट लगी और काफी खून भी बहा है। मामले की जांच की जा रही है और घर पर मौजूद सदस्यों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस के मुताबिक, रिवॉल्वर का लॉक खुला रहने से हुआ हादसा है। इस घटना से पहले गोविंदा एक इवेंट के लिए अपने घर से निकल रहे थे। पैर में गोली लगने के बाद घायल गोविंदा को तुरंत अस्पताल भी ले जाया गया है। जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार किया और पैर से गोली भी बाहर निकाल दी है। फिलहाल गोविंदा की हालत खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- Nagarjuna की होने वाली बहू ने अपने फ्यूचर बच्चों को दिखाने के लिए रखी ये खास तस्वीर, Aishwarya Rai भी आईं नजर

गोविंदा की पत्नी सुनीता इस समय कोलकाता में हैं। गोविंदा आज कोलकाता जाने के लिए घर से निकलने वाले थे। निकलने से पहले वो रिवॉल्वर को अलमारी में रख रहे थे। तभी वह नीचे जमीन पर गिर गई और गोली चल गई। गोविंदा की बेटी टीना और उनके पीए शशि अस्पताल में मौजूद है।

कैसे हुआ गोविंदा के साथ ये हादसा?

गोविंदा के पैर में गोली उनकी खुद की पिस्टल से लगी है। घटना मंगलवार सुबह करीब 4.45 बजे की है। गोविंदा तैयार होकर अपने घर से निकल रहे थे। पर उनकी गन का लॉक ठीक से नही लगा था और ये बड़ा हादसा हो गया। अभी तक इस मामले में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस के बयान का भी इंतजार है। किसी फैमिली मेंबर ने भी अभी तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि इससे जुड़ी सभी जानकारी यहां अपडेट कर दी जाएंगी।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article