Govinda Get Shot by gun: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) के पैर में गोली लग गई है। जिसके बाद बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया है। इसी के साथ ही पुलिस इस मामले में जुट गई है। हमारे करीबी सोर्स ने बताया कि गोविंदा के पैरो में चोट लगी और काफी खून भी बहा है। मामले की जांच की जा रही है और घर पर मौजूद सदस्यों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस के मुताबिक, रिवॉल्वर का लॉक खुला रहने से हुआ हादसा है। इस घटना से पहले गोविंदा एक इवेंट के लिए अपने घर से निकल रहे थे। पैर में गोली लगने के बाद घायल गोविंदा को तुरंत अस्पताल भी ले जाया गया है। जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार किया और पैर से गोली भी बाहर निकाल दी है। फिलहाल गोविंदा की हालत खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- Nagarjuna की होने वाली बहू ने अपने फ्यूचर बच्चों को दिखाने के लिए रखी ये खास तस्वीर, Aishwarya Rai भी आईं नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता इस समय कोलकाता में हैं। गोविंदा आज कोलकाता जाने के लिए घर से निकलने वाले थे। निकलने से पहले वो रिवॉल्वर को अलमारी में रख रहे थे। तभी वह नीचे जमीन पर गिर गई और गोली चल गई। गोविंदा की बेटी टीना और उनके पीए शशि अस्पताल में मौजूद है।
कैसे हुआ गोविंदा के साथ ये हादसा?
गोविंदा के पैर में गोली उनकी खुद की पिस्टल से लगी है। घटना मंगलवार सुबह करीब 4.45 बजे की है। गोविंदा तैयार होकर अपने घर से निकल रहे थे। पर उनकी गन का लॉक ठीक से नही लगा था और ये बड़ा हादसा हो गया। अभी तक इस मामले में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस के बयान का भी इंतजार है। किसी फैमिली मेंबर ने भी अभी तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि इससे जुड़ी सभी जानकारी यहां अपडेट कर दी जाएंगी।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
