बॉलीवुड

वीहलेचर पर दोनों हाथ जोड़े अस्पताल से बाहर निकले गोविंदा, सुपरस्टार को इस हालत में देख भर आईं फैंस की आंखें

Govinda Discharged from hospital: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा अब गोली लगने के 2 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। इस बीच वह वीहलचेयर बैठकर अपने दोनों हाथ जोड़े फैंस को शुक्रिया कर रहे हैं। यहां एक्टर के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर सामने आ रहे फैंस के रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

Govinda got Discharged from Hospital

Govinda Discharged from hospital: 1 अक्टूबर 2024 की सुबह पैर में गोली लगने के बाद गोविंदा (Govinda) को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर को गोली लगने की खबर सुनकर फैंस भी काफी हैरान रह गए थे। इस घटना ने परिवार वालों से लेकर फैंस को भी परेशान कर दिया था। गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा लगातार फैंस को एक्टर की हेल्थ अपडेट दे रही थीं। इस बीच अब गोविंदा को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल से बाहर निकलते हुए गोविंदा वीहलचेयर पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर फैंस का शुक्रिया अदा किया है। क्योंकि जब से एक्टर अस्पताल में भर्ती हुए हैं। तभी से लोग उनकी जल्द से जल्द रिकवरी की प्रार्थना कर रहे हैं। यहां उनके रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Nagarjuna की होने वाली बहू ने अपने फ्यूचर बच्चों को दिखाने के लिए रखी ये खास तस्वीर, Aishwarya Rai भी आईं नजर

गोविंदा को अस्पताल से बाहर आता देख लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

गोविंदा की तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'इसे कहते है असली हीरो, इतने दर्द के बाद भी चेहरे पर मुस्कान है और यही मैटर करता है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'गोविंदा जल्द से जल्द रिकवर हो जाए, बस हमें आपके चेहरे पर ऐसी ही स्माइल देखनी है।'

बता दें कि गोविंदा के पैर में गोली उनकी खुद की पिस्टल से लगी थी। गोविंदा तैयार होकर अपने घर से निकल रहे थे। पर उनकी गन का लॉक ठीक से नही लगा था और ये बड़ा हादसा हो गया। अभी तक इस मामले में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस के बयान का भी इंतजार है। किसी फैमिली मेंबर ने भी अभी तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि इससे जुड़ी सभी जानकारी यहां अपडेट कर दी जाएंगी।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article