गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के कमेंट पर पंडित मुकेश शुक्ला से माफी मांगी, बोले 'मैं निंदा करता हूं...'

Govinda Apology on Wife Ssunita Ahuja's Remarks: हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान गोविंदा की पत्नी ने पंडित मुकेश शुक्ला पर अपमानजनक टिप्पणी कर दी थी। इस टिप्पणी के बाद अब गोविंदा ने एक वीडियो स्टेटमेंट जारी कर पंडित मुकेश शुक्ला से माफी मांगी है और कहा कि मैं उनकी निंदा करता हूं।

Govinda Apology on Wife Ssunita Ahuja's Remarks: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस जोड़ी गोविंदा और सुनीता आहूजा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। एक पॉडकास्ट पर सुनीता ने पंडित मुकेश शुक्ला को लेकर टिप्पणी कर दी थी। सुनीता आहूजा ने कहा कि वो गोविंदा के पुजारी हैं और वो फेक हैं। वो नए-नए अनुष्ठान और पूजा-पाठ का सुझाव देते रहते हैं और पैसे वसूलते हैं। यह पूजा कराओ और 2 लाख रुपये दो!' इतना ही सुनीता ने पति गोविंदा से खुद अपनी पूजा करने को भी कहा था क्योंकि पंडित की पूजा कोई फायदा होता नहीं दिखाई दिया। सुनीता आहूजा ऐसी चीजों के लिए 2 या 10 लाख रुपये देने में विश्वास नहीं रखती। सुनीता आहूजा की इस टिप्पणी के वायरल होने के बाद अब पति गोविंदा ने माफी मांगी है।

Govinda Apology on Wife Ssunita Ahuja's Remarks

Pic Credit: Instagram

सुनीता की टिप्पणी पर गोविंदा ने मांगी माफी

सुनीता आहूजा की टिप्पणी के बाद खुद गोविंदा ने पंडित मुकेश शुक्ला से माफी मांगी है। अभिनेता ने यहां तक कहा कि वो इस तरह के अपमानजनक बयान का कतई सपोर्ट नहीं करते हैं। गोविंदा ने एक वीडियो स्टेटमेंट में कहा, 'मेरी पत्नी ने पॉडकास्ट पर पंडित मुकेश शुक्ला के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। मैं उनकी निंदा करता हूं। मैं पंडित मुकेश शुक्ला से माफी मांगता हूं। वो मुश्किल समय में हमेशा मेरे परिवार के साथ खड़े रहे थे और मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं।'

End of Feed