Ghoomer First Review: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'घूमर' इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया था। कुछ ही दिन पहले फिल्म का पहला टाइटल सांग भी रिलीज हुआ था। जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था। अब फिल्म का पहला रिव्यु ट्विटर पर आ गया है, जो हर जगह खूब वायरल भी हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत में जानिए की फिल्म को लेकर क्रिटिक्स का क्या कहना है।
Ghoomer First Review: अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर स्टारर फिल्म 'घूमर' का पहला रिव्यु सोशल मीडिया पर आ गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए आखिर इस फिल्म ने क्रिटिक्स का दिल जीता है या नहीं।
फिल्म का पहला रिव्यु देते हुए क्रिटिक्स ने कहते हुए लिखा कि सेंसर बोर्ड में फिल्म घूमर (Ghoomer) देखी। ये 2023 की अब तक की बेहतरीन फिल्म हैं, यह सभी "राष्ट्रीय पुरस्कारों" का हकदार है, वाह क्या फिल्म है। इसी के साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस सैयामी खेर (Sayami Kher) की एक्टिंग की भी तारीफ की ही। रिपोर्ट्स का दावा है की फिल्म में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की एक्टिंग काफी अच्छी निखर कर आई है। अभिषेक और सैयामी के साथ-साथ फिल्म में अंगद बेदी और शबाना आजमी भी नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म में अभिषेक बच्चन क्रिकेट कोच के रूप में नजर आएंगे, वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। घूमर फिल्म इस साल 18 अगस्त को सिनेमाघरों पर दस्तक देगी। अब देखना दिलसचस्प होगा की गदर 2 और ओएमजी 2 के बीच क्या ये फिल्म कमाल दिखा पाएगी या नहीं।
