बॉलीवुड

Ghoomer BO Collection Prediction Day 1: पहले ही दिन चिल्लर में कमाई करेगी 'घूमर', फ्लॉप होंगे अभिषेक बच्चन?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 18, 2023, 10:47 AM IST

Ghoomer Box Office Collection Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म घूमर को आज 18 अगस्त 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज कर दिया गया है। पहले ही दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल होती नजर आ रही है, फिल्म की कमाई देख मेकर्स की हवा टाइट हो गई है।

Image

Ghoomer Box Office Collection Prediction Day 1

Ghoomer Box Office Collection Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और सैयामी खेर (Saiyami Kher) की फिल्म घूमर को आज 18 अगस्त 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज कर दिया गया है। पहले ही दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल होती नजर आ रही है, फिल्म की कमाई देख मेकर्स की हवा टाइट हो गई है। इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) और अक्षय कुमार की मूवी (OMG 2) का जलवा देखने को मिल रहा है। इस बीच घूमर की कोई हाइप देखने को नहीं मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन फिल्म बुरी तरह पिटती हुई नजर आ रही है, अच्छे क्रिटिक्स रिव्यू के बावजूद मूवी की कमाई 1 करोड़ के पार भी नहीं जा रहा है, आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Ghoomer Box Office: पहले दिन घूमर की कमाई

अभिषेक बच्चन और सैयानी खेर की इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को वीरेंद्र सहवाग से लेकर हर्षा भोगले तक ने काफी सराहा है, फिल्म क्रिटीक्स भी मूवी को बेहतरीन बता रहे हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है, बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल होती दिख रही है। अभिषेक बच्चन की इस फिल्म के पहले दिन की कमाई 75 लाख तक रहने की उम्मीद है, जो काफी कम है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article