GBS 2026: अभिषेक बच्चन ने शाहरुख खान की King के लिए बदला अपना लुक, पापा-बेटी के लिए कही खास बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 14, 2026, 07:33 PM IST

Abhishek Bachchan on King Movie: ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट(GBS) के 10वें संस्करण के दूसरे दिन अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान अभिषेक बच्चन ने अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर बात की। तो चलिए जानते हैं इस दौरान अभिषेक बच्चन ने इस दौरान क्या-क्या बोला।

Abhishek Bachchan on King Movie: टाइम्स ग्रुप (Times Group) के ET NOW ग्लोबल बिजनेस समिट(GBS) के 10वें संस्करण के दूसरे दिन यानी 14 फरवरी 2026, शनिवार को कई जाने-माने नाम बतौर होस्ट पहुंचे। इस दौरान बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) भी नजर आए। अभिषेक बच्चन ने इवेंट में पहुंचते ही सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। अभिषेक बच्चन ने इस इवेंट के दौरान कई मुद्दों पर बात की। अभिषेक बच्चन ने अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर भी कई बड़े खुलासे किए। तो चलिए जानते हैं इवेंट में अभिषेक बच्चन ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) संग फिल्म किंग में काम करने को लेकर क्या बोला है।

Abhishek ET NOW

अभिषेक बच्चन ने 'किंग' को लेकर कही ये बात

ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 में अभिषेक बच्चन ने मजाक में कहा कि उन्हें अच्छा लगता है कि सबने उनके नए लुक को नोटिस किया। उन्होंने बताया, 'हां, मैं अभी अपनी नई फिल्म किंग (King) की शूटिंग कर रहा हूं। फिल्मों में कॉन्ट्रैक्ट और NDA होते हैं, समझते हैं ना। जब तक नया डील साइन नहीं हो जाता, सील नहीं होता और काम शुरू नहीं होता, तब तक इसके बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकते। फिल्मों में ऐसा ही होता है।' अभिषेक बच्चन का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed