Ganpath Teaser: टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की 'गणपथ' का टीजर आउट, दमदार एक्शन सीन्स ने जीता फैंस का दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 29, 2023, 01:01 PM IST

Ganpath Teaser: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म गणपथ के रिलीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म के टीजर में टाइगर और कृति दमदार एक्सन सीन करते हुए नजर आ रहे हैं।

Ganpath Teaser: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और कृति सेनन (Kriti Sanon) एक बार फिल्म गणपथ में साथ नजर आएंगे। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। गणपथ में टाइगर, कृति के साथ अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में कृति और टाइगर दमदार एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगे। मेकर्स ने गणपथ का टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में टाइगर और कृति अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। टीजर की शुरुआत अमिताभ बच्चन के साथ होती है। मेकर्स ने टीजर में बहुत कुछ नहीं दिखाया है। सोशल मीडिया पर गणपथ का ट्रेलर ट्रेंड कर रहा है।

End of Feed