Ganpath: फिल्म मेकर विकास बहल (Vikas Bahl) अपनी अपकमिंग फिल्म गणपथ को लेकर चर्चा में है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और कृति सेनन (Kriti Sanon) मुख्य भूमिका में है। फिल्म की कहानी साइस -फिक्शन पर आधारित है। गणपथ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई है। अब फिल्म के फ्लॉप होने पर फिल्म मेकर विकास बहल ने अपना रिएक्शन दिया है। फिल्म मेकर ने इस फिल्म को बनाने और चुनौतियों को लेकर बात की है। गणपथ एक डिस्टोपियन 2077 पर आधारित है जिसमें टाइगर ने मस्सीहा का किरदार निभाया है।
Vikas Bahl reaction ganpath (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: Rahul Vaidya ने लगाई Neil Bhatt की क्लास, बोले- क्या एक्टिंग करता है लड़का...
विकास ने बताया- जैसे- जैसे मैंने इस कहानी को लिखना शुरू किया था वैसे -वैसे ये समय के साथ बदलती गई। मुझे पता ही नहीं चली की कब ये भविष्य की कहानी बन गई। मुझे ऐहसास हुआ कि मैंने ये खुद को किस परिस्थिति में डाल दिया है। उन्होंने आगे कहा, जब आप 30 साल आगे की कहानी बनाते हैं तो आपको नहीं पता किया आगे क्या होगा। हम उड़ने वाली गाड़ी में होंगे या फिर से बैलगाड़ी पर वापस आ जाएंगे। हर किसी की अपनी कल्पना है। मैं बस ये चाहता था कि मेरी टीम के लोग इस फिल्म को देखने के बाद कहे कि क्या विजन है।
फिल्म के फ्लॉप होने पर विकास बोले- क्यों लिया पंगा?
विकास ने कहा, इस फिल्म की कहानी लिखते समय मुझे खुद पर विश्वास नहीं था। यहां तक की जब फिल्म फ्लोर पर आई तब तक मुझे खुद संदेह हो रहा था। उन्होंने कहा, इस फिल्म को बनाते समय भी मुझे लग रहा था कि क्यों ही ये पंगा ले लिया। मुझे अपने कंफर्ट जोन में ही रहना चाहिए था।
