Gangubai Kathiawadi फेम Shantanu Maheshwari संग हुई धोखाधड़ी, 5 लाख लेकर चंपत हुए जालसाज

Shantanu Maheshwari Looses 5 lakh in fraud case: आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत चुके शांतनु माहेश्वरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर ने बताया की उनके साथ धोखाधड़ी हुई है 5 लाख रूपए की जानिए पूरा मामला इस खास रिपोर्ट में।

Shantanu Maheshwari Looses 5 lakh in fraud case: बॉलीवुड और टीवी एक्टर शांतनु माहेश्वरी अपनी एक्टिंग और क्यूटनेस से सभी का दिल जीतते आएं हैं। इसी के साथ फिल्म गंगूबाई में आलिया भट्ट संग अपनी केमिस्ट्री से उन्हों सभी दर्शकों को अपना दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन अब हाल ही में एक्टर के साथ एक दुर्घटना घट गई है, उनके साथ 5 लाख रूपए का फ्रॉड हुआ है जिसकी खबर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर यर पूरा मामला हिअ क्या।

Shantanu Maheshwari Looses 5 lakh in fraud case

एक्टर शांतनु माहेश्वरी (Shantanu Maheshwari) के अकॉउंट से 5 लाख रूपए का फ्रॉड हुआ है, उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भरोसा नहीं हो रहा। मेरा एक्सिस बैंक खाता धोखाधड़ी की चपेट में आ गया है। मेरी जानकारी के बिना एक कार्ड बनाया गया, कोई ओटीपी नहीं मिला और मेरा रजिस्टर्ड ईमेल और फोन नंबर बिना किसी वेरिफिकेशन के बदल दिया गया। बहाल करने के लिए तुरंत कार्रवाई करने की वास्तव में सराहना करूंगा। सुरक्षा और इस अस्थिर स्थिति का समाधान करें। इसी के साथ पोस्ट में उन्होंने साइबर पुलिस को टैग किया है ताकि जल्द से जल्द करवाई हो।

End of Feed