69th Filmfare Awards 2024: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 (Filmfare Awards 2024) में परफॉर्मेंस का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने पिता और फिल्ममेकर डेविड धवन को ट्रिब्यूट देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर में वरुण धवन पैर छूकर अपने पिता का आशिर्वाद भी लेते हैं। वरुण धवन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वरुण अपने पापा डेविड धवन की कुछ सुपरहिट फिल्मों के गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वरुण धवन की डांसिग स्किल्स का तो हर कोई दीवाना है। वरुण अपने डांस से सभी को दीवाना बना देते हैं। खासकर अवॉर्ड फंक्शन नें वरुण धवन की डांस परफॉर्मेंस का हर कोई इंतजार करता है।
फिल्ममेकर डेविड धवन ने गोविंदा के साथ कई हिट फिल्में दी हैं, जिसके जबरदस्त गानें आज भी काफी फेमस हैं। अब इन्हीं गानों पर वरुण धवन ने भी परफॉर्म किया है। आइए इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
वरुण ने इस तरह दिया पिता को ट्रिब्यूट
एक्टर वरुण धवन का ये डांस वीडियो काफी वायरल है, जिसमें वह डेविट धवन की फिल्मों के हिट डांस नंबर पर परफॉर्म कर रहे हैं। जिसके बाद वह स्टेज से उतरकर पर डेविड धवन के पास जाते हैं और उनके पैर छूकर आशिर्वाद लेते हैं।
