Gadar 2 Twitter Review: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म गदर 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। गदर 2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक थी। फिल्म में सनी पाजी एक बार फिर तारा सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में तारा सिंह और सकीना की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। गदर 2 का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है।
Sunny Deol Gadar 2 (credit pic: instagram)
गदर 2 ने फिल्म के ए़डवांस बुकिंग के दौरान 20 लाख से ज्यादा टिकटे बेच ली है। फिल्म का फर्स्ट शो देखने गए दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू दिया है। आइए जनता दर्शकों ने बताया कैसी है फिल्म?
सनी पाजी की फिल्म ने उड़ाया गर्दा
सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, फिल्म का फस्ट हॉफ काफी सही है। दूसरे यूजर ने लिखा, सनी पाजी ने गदर 2 में तारा सिंह बनकर इंडियन आर्मी को ट्रिब्यूट दिया है। फिल्म में हैंडपंप उखाड़ने वाले सीन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं, ट्रेंड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को उबाऊ बताया है। गदर 2 के साथ आज बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ओएमजी 2 भी रिलीज हुई है। ओएमजी 2 से ज्यादा सिनेमाघरों में गदर 2 का बज है।
