Gadar 2 Box Office Collection Prediction Day 1: गदर 2 आज 11 अगस्त 2023 को देशभर के सिनेमाघरों ने रिलीज कर दी गई है। फिल्म गदर एक प्रेम कथा की रिलीज के 22 साल बाद इसका दूसरा पार्ट आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म में तारा सिंह और सकीना की वही पुरानी जोड़ी नजर आ रही है। सनी देओल और अमीषा पटेल की कैमिस्ट्री एक बार फिर लोगों को पसंद आ रही है। फिल्म को सोशल मीडिया पर दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। गदर 2 देखकर लौट रहे दर्शकों का मानना है कि फिल्म पैसा वसूल है। फैमिली एंटरटेनर होने की वजह से फिल्म की टिकट धड़ल्ले से बिक रही हैं। गदर 2 की एडवांस बुकिंग और शुरुआती ट्रेंड को देखकर साफ हो गया है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। पहले ही दिन फिल्म की कमाई कई सुपरहिट फिल्मों क रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
पहले दिन 40 करोड़ की कमाई करेगी Gadar 2
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 35-40 करोड़ रुपये तक की कमाई करने वाली है। फिल्म का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, आदिपुरुष और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी हिट फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ने वाली है। हालांकि पठान का 57 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड टूटने से बच जाएगा। पहले वीकेंड का बाद फिल्म की कमाई 100 करोड़ के पार जाने की उम्मीद है।
