Gadar 2: इस दिन टीवी पर दस्तक देगी Sunny Deol की ब्लॉकबस्टर फिल्म, जानिए तारीख

Sunny Deol's Gadar 2 World Television Premiere: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) नवंबर की इस तारीख को टीवी पर दस्तक देने वाली हैं।

Sunny Deol's Gadar 2 World Television Premiere: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) सिनेमाघरों में 11 अगस्त के दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। 'गदर 2' सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' का सीक्वल है, जिसे अनिल शर्मा ने लगभग 22 सालों के बाद बनाया। निर्माताओं को उम्मीद नहीं थी कि सनी देओल स्टारर को इतना पसंद किया जाएगा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 524 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। निर्माताओं ने सिनेमाघरों से हटने के बाद सनी देओल स्टारर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर ऑनलाइन रिलीज किया था। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' की वर्ल्ड टेलेविजन प्रीमियर की डेट भी सामने आ गई है। आइए जानें ये फिल्म टीवी पर कब दस्तक देगी।

Sunny Deol's Gadar 2

बता दें सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 4 नवंबर की रात 8 बजे होगा। सिनेमाघरों में देखने के बाद अब दर्शक इस फिल्म को घर बैठे देख पाएंगे। ये फिल्म जी सिनेमा पर दस्तक देगी। फैन्स भी 'गदर 2' को टीवी पर देखने के लिए बेताब हैं।

End of Feed