बॉलीवुड

Exclusive: Gadar 2 ब्लॉकबस्टर होते ही Sunny Deol ने मिलाया RRR राइटर संग हाथ, जल्द शुरू होगी 'Maa Tujhe Salaam 2'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 22, 2023, 12:10 PM IST

Maa Tujhe Salaam 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल गदर 2 (Gadar 2) की सफतला के बाद अब सातवे आसमान में पहुंच गए हैं। गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है, जिसके बाद अब मां तुझे सलाम 2 को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Sunny Deol Said 'Yes' To Maa Tujhe Salaam 2 (Credit: Social Media)

Maa Tujhe Salaam 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल गदर 2 (Gadar 2) की सफतला के बाद अब सातवे आसमान में पहुंच गए हैं। गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है, जिसके बाद अब मां तुझे सलाम 2 को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। गदर 2 की सफलता के बाद ्अब एक और आइकॉनिक फिल्म मां तुझे सलाम का दूसरे पार्ट पर काम शुरू होने वाला है। अब प्रोड्यूसर महेंद्र धरीवाला ने मां तुझे सलाम 2 को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं, उन्होंने फिल्म की कास्ट, शूटिंग शुरू होने की डेट और अपने विजन को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने गदर 2 की सक्सेस को लेकर भी खुलकर बात की है। हमारे सहयोगी जूम एंटरटेनमेंट को दिए इंटरव्यू में महेंद्र ने कई बड़े अपडेट दिए हैं। आइए इनपर एक नजर डालते हैं।

इसी साल दिसंबर में शुरू होगी मां तुझे सलाम 2 की शूटिंग

मां तुझे सलाम 2 की शूटिंग इसी साल दिसंबर में शुरू होने वाली है, इस बात पर खुद महेंद्र धरीवाला ने मोहर लगा दी है। इसी के साथ ही महेंद्र ने कहा, 'मुझे उम्मीद नहीं थी कि गदर 2 को इतना प्यार मिलेगा, मैने 25 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग सोची थी।' इसी के साथ ही फिल्म 'मां तुझे सलाम 2' की कास्ट को लेकर कहा कि उन्होंने तबू और अरबाज खान से भी फिल्म को लेकर बात की है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article