बॉलीवुड

Gadar 2 स्टार Sunny Deol ने बंगला नीलाम होने की खबरों पर तोड़ी चु्प्पी, कहा- 'लोग गलत मतलब निकालेंगे..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 22, 2023, 11:09 AM IST

Sunny Deol on Juhu Banglow Auction: बॉलीवुड एकटर सनी देओल इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्ट फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, इसी के साथ ही एक और खबर सामने आई थी कि उनका जुहू स्थित बंगला अब नीलाम होने वाला है, हालांकि इस खबर पर सनी देओल ने चुप्पी तोड़ दी है।

Image

Gadar 2 Sunny deol

Sunny Deol on Juhu Banglow Auction: बॉलीवुड एकटर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्ट फिल्म गदर 2 (Gadar 2) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी के साथ ही एक और खबर सामने आई थी कि उनका जुहू स्थित बंगला अब नीलाम होने वाला है, हालांकि कुछ ही समय पहले खबर आई थी कि बैंक ने सनी देओल के खिलाफ जारी किया नोटिस वापस ले लिया है, बैंक के अनुसार एक टेक्निकल ग्लिच के चलते ये नोटिस जारी हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनी देओल पर बैंक का 56 करोड़ के लगभग कर्ज है, जिसे एक्टर ने अभी तक नहीं चुका पाया है। जिस वजह से खबर सामने आई थी कि बैंक सनी देओल का बंगला नीलाम करने वाली है। अब इस खबर पर सनी देओल ने चुप्पी तोड़ दी है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

'मैं कुछ नहीं बोलूंगा आप लोग गलत मतलब निकालेंगे'

अपने बंगले की नीलामी को लेकर NDTV से बात करते हुए सनी देओल ने कहा, 'ये काफी पर्सनल चीज है, इसको लेकर मुझे कुछ नहीं कहना है, आप लोग गलत मतलब निकाल लेंगे। इस वजह से मेरा कुछ ना बोलना ही सही होगा।' बता दें कि सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ के करीब पहुंच गया है। फिल्म की सक्सेस से पूरा देओल परिवार खुश है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article