Sunny Deol Shah Rukh Khan Hugged Each Other At Gadar 2 Success Party: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल ने बीते दिन 'गदर 2' की अपार सफलता की खुशी में पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। जहां सलमान खान (Salman Khan) ने टशन के साथ एंट्री की तो वहीं दुश्मनी भुलाकर आमिर खान भी सनी देओल की पार्टी में पहुंचे। खास बात तो यह है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने भी 30 साल पुराना मनमुटाव दूर करते हुए सनी देओल की पार्टी में कदम रखा। इतना ही नहीं, शाहरुख खान और सनी देओल (Sunny Deol) ने कैमरे के सामने एक-दूजे को गले भी लगाया।
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सनी देओल का 'गदर 2' (Gadar 2) की सक्सेस पार्टी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख खान और सनी देओल (Sunny Deol) कैमरे के सामने एक-दूसरे को गले लगाते दिखाई दिये। दरअसल, शाहरुख खान पार्टी से निकल रहे थे, ऐसे में सनी देओल उन्हें बाहर तक छोड़ने आए। इस दौरान दोनों ने साथ में जमकर पोज भी दिये। सनी देओल और शाहरुख खान के बीच याराना देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आए।
शाहरुख खान-सनी देओल के वीडियो पर फैंस ने दिया रिएक्शन
'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में सनी देओल और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को साथ में देखकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने सनी देओल और शाहरुख खान के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इन्हें साथ में देखकर अच्छा लग रहा है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "बस अब 'डर 2' की तैयारी कर लो।" एक यूजर ने कमेंट किया, "आखिरकार दोनों को साथ में देखने का मौका मिल ही गया।"
'डर' के वक्त से था मनमुटाव
बता दें कि सनी देओल और शाहरुख खान के बीच 'डर' मूवी के वक्त से ही मनमुटाव था। खुद सनी देओल ने भी कबूल किया था कि उन्होंने 16 साल तक शाहरुख खान से बात नहीं की। हालांकि 'गदर 2' देखने से पहले शाहरुख खान ने सनी देओल को फोन भी किया था।
