Sara Ali Khan Kartik Aaryan Hugged Each Other At Gadar 2 Success Party: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस सफलता को देखते हुए ही सनी देओल और 'गदर 2' के मेकर्स ने सक्सेस पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने एंट्री की। 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की भी मुलाकात हुई। खास बात तो यह है कि दोनों ने अपने बीच के मनमुटाव भुलाकर एक-दूजे को गले भी लगाया।
'गदर 2' (Gadar 2) की सक्सेस पार्टी से जुड़ा सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक वीडियो में नजर आया कि सारा अली खान, सलमान खान को गले लगाने के बाद कार्तिक आर्यन को भी गले लगाती हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर मुस्कान देखने लायक होती है। वहीं सक्सेस पार्टी से निकलते हुए भी सारा अली खान, कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के साथ नजर आती हैं। यहां तक कि पार्टी से जाते-जाते भी वह कार्तिक आर्यन को गले लगाती हैं और 'बाय' कहकर वहां से निकल जाती हैं।
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के वीडियो पर फैंस ने दिये रिएक्शन
सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के एक होने की कामना करते हुए लिखा, "काश ये दोनों फिर से साथ आ जाएं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "इन दोनों को एक फिल्म दे दो साथ में, दोनों फिर से एक-दूसरे से प्यार कर बैठेंगे।" एक यूजर ने दोनों की तारीफ करते हुए लिखा, "सारा और कार्तिक साथ में कितने प्यारे लगते हैं।"
बता दें कि सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने एक-दूजे को डेट किया था। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'लव आजकल 2' के बाद कार्तिक और सारा का ब्रेकअप हो गया था।
