Gadar 2 Controversy: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म जल्द 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म में तारा सिंह और सकीना की आगे कहानी को दिखाया गया है। पर्दे पर तारा सिंह और सकीना की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म के गाने उड़ जा काले कावा और मैं निकला गड्डी ले को रिक्रिएट किया गया है। फिल्म के ये दोनों गाने भी सुपरहिट रहे। लोगों को गाने का रिक्रिएटड वर्जन काफी पसंद आया है। इन दोनों गाने के ओरिजिनल सिंगर उत्तम सिंह ने मेकर्स पर नाराजगी जताई है।
Uttam Singh gadar 2(credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- King Of Kotha Box Office Collection Day 1: दुलकर सलमान की किंग ऑफ कोठा को मिली धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़
उत्तम सिंह ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि गदर 2 के मेकर्स ने मुझे कॉल करके नहीं बुलाया। मेरी कॉल करके लोगों से काम मांगने की आदत नहीं है। उन्होंने फिल्म में मेरे दो गानों का इस्तेमाल किया है। इतना ही नहीं फिल्म के बैकग्राउंड में भी मेरी कंपोजिशन का इस्तेमाल हुआ है। क्या उन्हें ऐसा करने से पहले एक बार मुझसे नहीं पूछना चाहिए था।
गदर 2 के मेकर्स से नाराज है उत्तम सिंह
उत्तम सिंह फिल्म के मेकर्स से काफी नाराज है। सिंगर के इन दोनों गाने को मिथुन ने रिक्रिएट किया है। सिंगर के इन आरोपों पर मेकर्स की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। गदर 2 ने अभी तक 418. 90 करोड़ की कमाई कर ली है।
