Gadar 2 Box Office Collection Day 7: 300 क्लब में शामिल होने वाली है गदर 2, सातवें दिन हुई धमाकेदार कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 18, 2023, 08:38 AM IST

Gadar 2 Box Office Collection Day 7 early estimate: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 की ताबड़तोड़ कमाई जारी है, फैंस को 22 साल बाद तारा सिंह और सकीना की जोड़ी दोबारा पसंद आ रही है। फिल्म ने अब रिलीज के 7वें दिन भी अच्छी खासी कमाई कर ली है।

Gadar 2 Box Office Collection Day 7 early estimate: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने ताबड़तोड़ कमाई से सभी को हैरान कर दिया है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। तारी सिंह और सकीना के किरदार में फैंस को सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी एक बार फिर काफी पसंद आ रही है। फिल्म ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 55.75 करोड़ रुपये की कमाई की। जिसको देख मेकर्स की आंखे फटी की फटी रह गई हैं। वीकेंड के बाद भी गदर 2 की ताबड़तोड़ कमाई जारी है, फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन भी अच्छी खासी कमाई कर ली है और 300 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच गई है। आइए गदर 2 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed