बॉलीवुड

Arjun Kapoor-Malaika Arora का हो चुका है ब्रेकअप? इंस्टाग्राम पर एक्टर की फोटोज देख फैंस ने लगाया अंदाजा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 18, 2023, 08:33 AM IST

Arjun Kapoor-Malaika Arora breakup: बॉलीवुड कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर बात शुरू हो गई है। अब दोनों के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में आ गई हैं। आइए इस खबर के फैलने के पीछे की वजह पर एक नजर डालते हैं।

Image

Arjun Kapoor and Malaika Arora break up

Arjun Kapoor-Malaika Arora breakup: बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Aroroa) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर बात शुरू हो गई है। दोनों को उम्र में अंतक की वजह से काफी ट्रोल किया जाता है। अब अर्जुन कपूर के सोशल मीडिया पर हैंडल को देख फैंस थोड़े परेशान हो गए हैं। अर्जुन कपूर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लगातार अकेलेपन की फोटोज शेयर कर रहे हैं, जिसपर मलाइका अरोड़ा का रिएक्शन भी नजर नहीं आ रहा है। इस फोटोज को देख लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि मलाइका और अर्जुन शायद एक दूसरे से अलग हो गए हैं। हालांकि कई लोगों का मानना है कि शायद अर्जुन कपूर और मलाइका काम के चलते अलग-अलग समय बिताने पर मजबूर हैं। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

एक दूसरे को नहीं किया अनफॉलो

वहीं दूसरी ओर कई लोगों का मानना है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप नहीं हुआ है, क्योंकि वह अभी भी एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं। ब्रेकअप की खबरों से पहले दोनों की शादी की न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी दावा किया गया कि दोनों इसी साल शादी करने वाले हैं। अब देखना होगा कि दोनों का रिश्ता किस ओर जाता है। फैंस अर्जुन और मलाइका को गुड विशेज दे रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article