Dulquer Salmaan in Kalki 2898 AD: साउथ सिनेमा के मेगा सुपरस्टार दुलकर सलमान अक्सर अपनी बेहतरीन फिल्म और एक्टिंग के लिए हर जगह जाने जाते है। इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म कोठा किंग को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी के साथ एक्टर अपनी फिल्म का जोरों शोरों से प्रमोट कर रहे हैं। ऐसे में एक्टर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि शायद वो प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 AD में नजर आने वाले हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की आखिर ये पूरा मामला है क्या।
साउथ एक्टर दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan ) अपनी अपकमिंग फिल्म कोठा किंग के प्रमोशनल इवेंट में पहुंच थे। वहां एक मीडिया कर्मी ने जब उनसे पूछा कि एंकर ने दुलकर से पूछा कि क्या वह साइंस-फिक्शन थ्रिलर का हिस्सा है, तो दुलकर ने ना नहीं कहा। दुलकर सलमान ने कहा कि उन्होंने कल्कि 2898 ई (Kalki 2898 AD) के सेट का दौरा किया और कहा कि सब कुछ निर्देशक की पहली फिल्म येवड़े सुब्रमण्यम से बिल्कुल अलग था। एंकर ने दुलकर से फिर पूछा कि क्या उनका किसी अभिनेता/अभिनेत्री के साथ कॉम्बिनेशन सीन है। दुलकर ने कहा कि उन्हें अभी इस बारे में बात नहीं करनी चाहिए और उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह फिल्म में हैं या नहीं। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि शायद एक्टर प्रभास (Prabhas) के साथ नजर आ सकते हैं। फैंस इस खबर को सुन काफी ज्यादा उत्सुक हो गए हैं। ‘कल्कि 2898 AD’ दीपिका पादुकोण, कमल हासन, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी भी नजर आएंगे।
