Gadar 2 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड और पॉपुलर फिल्म 'गदर 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को देखने के बाद दर्शकों के बीच काफी अच्छा खासा बज बना हुआ है। सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर का सीक्वल 22 साल बाद आ रहा है, 22 सालों तक लोगों ने गदर 2 का इंतजार किया है। फिल्म एडवांस बुकिंग के दौरान कई लोगों ने पहले ही टिकट बुक करा ली है। टाइम्स नाउ नवभारत कि इस खास रिपोर्ट में जानिए कि सनी देओल की फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन कितने करोड़ों का बिजनेस कर लिया है।
Gadar 2 Box Office Collection Day 4: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज होते ही गदर मचा दिया है। फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़ बोल रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने चौथे दिन कितनी कलेक्शन कर लिया है।
सनी देओल (Sunny Deol) की गदर 2 के सिनेमाघरों में हर दिन बहुत शानदार ऑक्यूपेंसी रेट के साथ देखने को मिल रही है। फिल्म को लेकर मानों लोग दीवाने हो गए हैं, कई दर्शकों को फिल्म थिएटर के अंदर डांस करते हुए देखा गया है। कमाई की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन छप्पड़फाड़ कमाई कर 173.88 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इस आंकड़े को देख अंदाजा लगाया जा रहा है की जल्द ही गदर 2 (Gadar 2) 200 करोड़ के फिल्म क्लब में शामिल हो जाएगी। ऐसे में सनी देओल ने अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है। इसी के साथ फिल्म की कहानी को कई दर्शक मजेदार और एक्शन पैक बता रहे हैं। फिल्म में सनी और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) के साथ-साथ उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर नजर आ रहे हैं।
