Gadar 2 Box Office Collection Day 27: साल 2023 बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उम्रदराज कलाकारों के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है। इस साल नए-नवेले कलाकारों की फिल्में सिनेमाघरों में पानी मांगती दिखाई दी हैं लेकिन 80-90 के दशक के कलाकारों की मूवीज ने ताबड़तोड़ कमाई की है। कुछ समय पहले रिलीज हुई सनी देओल की गदर 2 भी इस लिस्ट में शामिल है, जिसकी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में लगातार अच्छे आंकड़े दर्ज करा रही है। फिल्म ने रिलीज के 27वें दिन अपने खाते में कुल मिलाकर 2.80 करोड़ रुपये जोड़े हैं, जिसकी मदद से इसकी कुल कमाई 508 करोड़ रुपये के पार निकल गई है। गदर 2 इसी के साथ साल 2023 की दूसरी सबसे कमाऊ मूवी भी बन गई है।
Gadar 2 Box Office Collection Day 24
दर्शकों को पसंद आया तारा सिंह
सनी देओल फिल्म गदर 2 में तारा सिंह के अवतार में दिखाई दिए हैं। सालों पहले जब सनी पाजी ने तारा सिंह का अवतार धारण किया था तो सिनेमाघरों में दर्शकों की लाइन लग गई थी। गदर 2 के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। फिल्म गदर 2 को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे। फिल्म गदर 2 के एक्शन सीन्स हो या फिर गाने, दर्शकों ने सभी को जमकर एन्जॉय किया है।
Sunny Deol की डायलॉगबाजी के फैन हुए दर्शक
सनी देओल दर्शकों के बीच अपनी जबरदस्त डायलॉगबाजी के लिए मशहूर थे। 80-90 के दशक में उनकी कई सारी फिल्में रिलीज हुईं, जिनके डायलॉग्स दर्शकों को आजतक याद हैं। फिल्म गदर 2 में भी सनी देओल वैसे ही डायलॉग्स बोलते सुनाई पड़ रहे हैं। सिनेमाघरों में सनी पाजी के मुंह से निकलने वाले ये डायलॉग्स सुनकर दर्शक तालियां बजाने को मजबूर हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
