बॉलीवुड

Gadar 2 Box Office Collection Day 23: गदर 2 ने 23वें दिन गाड़े झंडे, 'पठान' के साथ 'बाहूबली 2' को भी पिलाएगी पानी

Gadar 2 Box Office Collection Day 23: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल की धमाकेदार मूवी 'गदर 2' की ताबड़तोड़ कमाई अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है। मूवी का कलेक्शन देखकर कहा जा सकता है कि सनी देओल की फिल्म शाहरुख खान की 'पठान' को रौंदने के लिए तैयार है।

Image

'गदर 2' ने 23वें दिन गाड़े झंडे

Gadar 2 Box Office Collection Day 23: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल ने अपनी धमाकेदार फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) के जरिए बड़े पर्दे पर आग लगा दी है। सनी देओल की मूवी 'गदर 2' ने न केवल फैंस का बल्कि समीक्षकों का भी खूब दिल जीता है। यहां तक कि बॉलीवुड सितारे भी सनी देओल (Sunny Deol) और अमीशा पटेल की 'गदर 2' की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। खास बात तो यह है कि मूवी 500 करोड़ के क्लब से कुछ ही कदम दूर रह गई है। वहीं कमाई की बात करें तो मूवी ने 23वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिये हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल (Sunny Deol) और अमीशा पटेल की 'गदर 2' (Gadar 2) ने 23वें दिन करीब 5.5 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में 23 दिनों में सनी देओल की मूवी ने कुल 492 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार के मुकाबले 'गदर 2' ने शनिवार को 27 से 30 प्रतिशत ज्यादा का कलेक्सन किया। हालांकि माना जा रहा है कि फिल्म की कमाई और भी हो सकती थी, लेकिन भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच की वजह से 'गदर 2' की कमाई पर असर पड़ा है।

सनी देओल (Sunny Deol) की 'गदर 2' (Gadar 2) की ताबड़तोड़ कमाई को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 'जवान' की रिलीज से पहले मूवी शाहरुख खान की 'पठान' का रिकॉर्ड आसानी से तोड़ देगी। बता दें कि 'पठान' के बाद सनी देओल की मूवी 'गदर 2' ने ही बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला था। मूवी अपने धमाकेदार कलेक्शन के जरिए अभी तक 'दंगल', 'वॉर' और 'सुल्तान' जैसी कई हिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article