Gadar 2 Box Office Collection Day 2: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म में तारा सिंह और सकीना की आगे की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। अनिल शर्मा की फिल्म में सनी पाजी के दमदार डायलॉग्स के साथ -साथ हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन भी दिखाया गया है। गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर तबाड़तोड़ कमाई कर रही हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया।
Gadar 2 Box Office Collection (credit pic: instagram)
गदर 2 ने पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग की थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 40.10 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।
जानें दूसरे दिन की कमाई
Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 43 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने 2 दिन में कुल मिलाकर 83.10 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म इस वीकेंड तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म में तारा और सकीना की केमिस्ट्री ने जीता दर्शकों का दिल। फिल्म में भारत- पाकिस्तान की कहानी को दिखाया गया है। साल 2001 में अनिल शर्मा ने गदर: एक प्रेम कथा रिलीज की थी।
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। तारा सिंह के किरदार में सनी पाजी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। 22 साल बाद एक्टर ने एक बार फिर तारा सिंह के किरदार में धमाकेदार कमबैक किया है। सनी देओल की बहन ईशा ने गदर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थीं। फिल्म की स्क्रीनिंग पर पूरा देओल परिवार नजर आया।
