Gadar 2 Box Office Collection Day 10 early estimate: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने ताबड़तोड़ कमाई से सभी को हैरान कर दिया है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। तारी सिंह और सकीना के किरदार में फैंस को सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी एक बार फिर काफी पसंद आ रही है। फिल्म की कमाई को देख मेकर्स की आंखे फटी की फटी रह गई हैं। अब गदर 2 ने दूसरे वीकेंड पर भी ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन ऐसी कमाई की है, जिसे देखकर बिलकुल नहीं लग रहा कि मूवी को रिलीज हुए 10 दिनों से ज्यादा का समय बीत गया है। अब फिल्म वर्ल्डवाइड 500 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच गई है। आइए गदर 2 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Gadar 2 Box Office
यह भी पढ़ें- Arjun Kapoor-Malaika Arora का हो चुका है ब्रेकअप? इंस्टाग्राम पर एक्टर की फोटोज देख फैंस ने लगाया अंदाजा
गदर 2 ने दसवें दिन की धमाकेदार कमाई
शुरुआती ट्रेंड के अनुसार सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने दसवें दिन यानी दूसरे रविवार को 41 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली है, जिसके बाद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 336 इंडिय नेट और 489-490 करोड़ वर्ल्डवाइड पहुंच सकता है। गदर 2 अब जल्द ही 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान ने दसवें दिन 13.50 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसके मुकाबले गदर 2 काफी आगे चल रही है।
