Ranveer Singh के लीगल एक्शन से डर गया FWICE? वापस लिया नॉन-कोऑपरेशन

FWICE on Ranveer Singh: हाल ही में FWICE ने रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन जारी किया था। अब ये खबर सामने आई है कि FWICE ने नॉन-कोऑपरेशन वापस ले लिया है।

FWICE on Ranveer Singh: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। डॉन 3 मामले में अब विवाद काफी बढ़ गया है। हाल ही में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉईज (FWICE ) ने रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन जारी किया था। इसके बाद रणवीर सिंह ने भी FWICE को लीगल नॉटिस भेज दिया। इस बीच ये खबर सामने आई है कि FWICE ने बड़ा फैसला लिया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़े- Don 3 Dispute: रणवीर सिंह को FWICE ने दिया था 'असहयोग' का निर्देश, अभिनेता ने लिया लीगल एक्शन?)

Ranveer Singh fwice

FWICE ने कही ये बात (pic credit-instagram)

Ranveer Singh के लीगल एक्शन से डर गया FWICE (pic credit-IMDb)

FWICE ने कही ये बात

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि रणवीर सिंह ने FWICE द्वारा 'नॉन-कोऑपरेशन' का निर्देश जारी करने के बाद इस संगठन को नोटिस भेजा गया है। रणवीर की ओर से फिल्म वर्कर्स विंग के खिलाफ उठाया गया एक कड़ा कदम है। रणवीर सिंह द्वारा भेजे गए नोटिस का जवाब अब FWICE को कोर्ट में देना होगा। इस बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने बड़ा फैसला लिया है। रणवीर सिंह के खिलाफ शुरू किए गए 'असहयोग आंदोलन' (non co-operation stand) को वापस लिया है। ये मामला बाकी अन्य निर्माता संगठनों के साथ चर्चा में है। FWICE ने कहा है कि हम रणवीर सिंह से पूरे सम्मान के साथ अपील करते हैं कि वे इस समस्या का समाधान निकालने में सहयोग करें। जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर सिंह द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस का जवाब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉईज (FWICE) लीगल तरीके से देगा।

End of Feed