Fukrey 3 Box Office Collection: फुकरे 3 (Fukrey 3) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में वरुण शर्मा (Varun Sharma), पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा की शानदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म सिनेमाघरों में 28 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में हनी और चूचा की कॉमेडी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। फुकरे 3 के साथ बॉक्स ऑफिस पर विवेक अग्निहोत्री की द वैक्सीन वॉर भी रिलीज हुई थी। दमदार कहानी होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है।
Fukrey 3 Box Office Collection (Credit pic: instagram)
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 5 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर 3. 25 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने कुल मिलाकर 66.15 करोड़ का बिजनेस किया है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म जल्द 70 करोड़ का आकंड़ा पार कर लेगी।
फुकरे 3 ने किया इतने करोड़ का बिजनेस
फुकरे 3 को शाहरुख खान की जवान से कड़ी टक्कर मिल रही है। किंग खान की जवान शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, विवेक अग्निहोत्री की द वैक्सीन वॉर ने 5 अक्टूबर को महज 47 लाख की कमाई की थी। फिल्म ने कुल मिलाकर 8 करोड़ का बिजनेस किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी द वैक्सीन वॉर की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि इस तरह की फिल्म बनाने के लिए मैं धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने कोरोना काल में वैज्ञानिकों के महत्व को दिखाया है।
