Dono Twitter Review: सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे राजवीर (Rajveer) की डेब्यू फिल्म दोनों सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश ने किया है। फिल्म को राजश्री प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में राजवीर के साथ पलोमा ढिल्लों ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है। राजवीर और पलोमा के लिए उनकी पहली फिल्म बेहद खास है। फिल्म में दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म की कहानी रोमांटिक लव स्टोरी है। आइए जानते हैं उनकी पहली फिल्म दर्शकों को कैसी लगी?
फिल्म दोनों में आज के कॉम्पलिकेटेड रिलेशनशिप को दिखाया है। फिल्म में राजवीर और मेघना की मुलाकात डेस्टिनेशन वेडिंग में पहली बार होती है। दोनों अपने बेस्टफ्रेंड की शादी में आए होते हैं। इसी शादी में दोनों की दोस्ती होती है और बाद में एक- दूसरे से प्यार हो जाता है। कहानी को काफी सिंपल रखा गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्मों को लेकर लगातार रिव्यू शेयर कर रहे हैं।
जानें दर्शकों को कैसी लगी फिल्म
एक यूजर ने लिखा, फिल्म में राजवीर और पलोमा की केमिस्ट्री है। दोनों ने अपनी पहली फिल्म में अच्छा काम किया है। दूसरे यूजर ने लिखा, फिल्म पहले हॉफ में बोरिंग लगती है। कई सीन्स को जबरदस्त खींचा गया है। तीसरे यूजर ने लिखा, सनी देओल की बेटे राजवीर पर्दे पर अच्छे लग रहे है। दोनों राजवीर, पलोमा और अवनीश तीनों के लिए खास है।
