बॉलीवुड

Fukrey 3 Box Office Collection Day 3: लग गई फुकरों की लॉटरी, तीसरे दिन बंपर कमाई ने बढ़ाया मेकर्स का हौंसला

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 1, 2023, 08:48 AM IST

Fukrey 3 Box Office Collection Day 3 (Early Trends): पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा स्टारर फुकरे 3 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है, फिल्म के पिछले दोनों पार्ट्स की तरह ही तीसरा इन्सटॉलमेंट में हिट होता नजर आ रहा है, अब फिल्म के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

Fukrey 3 Box Office Collection Day 3

Fukrey 3 Box Office Collection Day 3 (Early Trends): पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा स्टारर फुकरे 3 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है, फिल्म के पिछले दोनों पार्ट्स की तरह ही तीसरा इन्सटॉलमेंट में हिट होता नजर आ रहा है। वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा जैसे बेहतरीन एक्टर्स ने इस बार भी मूवी में अपनी जबरदस्त एक्टिंग और कॉमेडी टाइमिंग से फैंस का दिल जीत रहे हैं। पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है। अब फुकरे 3 ने तीसरे दिन यानी शनिवार को डबल डिजिट में कमाई कर ली है। शुरुआती ट्रेंड के अनुसार फुकरे 3 ने बॉक्स ऑफिस पर चंद्रमुखी 2 और द वैक्सीन वॉर जैसी फिल्मों को धूल चटा दी है, आइए फुकरे 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं.

तीसरे दिन Fukrey 3 ने की बंपर कमाई

शुरुआती ट्रेंड में यह दावा किया जा रहा है कि फिल्म फुकरे 3 ने शनिवार 11.30 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 27.93 करोड़ के आसपास हो गया है।

पहले वीकेंड के बाद फिल्म की कुल कमाई 40 करोड़ के पार जा सकती है। अब फुकरे 3 को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिलने की उम्मीद है। अभी तक वरुण शर्मा की एक्टिंग को काफी सराहा जा रहा है, फिल्म को ऑडियंस के अच्छे रिव्यू मिले हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article